5वां विषेष मातृ-पितृ पूजन दिवस : 14 फरवरी 2026 (षनिवार)

14 फरवरी सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका का ही नहीं बल्कि माता-पिता से भी प्यार जताने और उनके प्रति सम्मान का दिन होता है। माता-पिता के बलिदानों और उनके द्वारा हमारे पालन-पोषण के लिए जो संघर्ष किए है। इसके लिए आज के दिन उनका सम्मान और पूजन किया जाता है। इसी तरह दिव्यांग विषेष बच्चों के माता-पिता के लिए यह संघर्ष और बलिदान और ज्यादा बढ़ जाता है, आए दिन विषेष बच्चों के माता-पिता नए नए चुनौतियों का सामना करते है और एक ही चिन्ता से घिरे रहते है कि ‘‘हमारे बाद इनका क्या होगा’’। विषेष बच्चों के माता-पिता के ऐसे कठिन चुनौतीपूर्ण और तनाव भरी जिन्दगी के बीच आप और हम मिलकर इस खास दिन में इनका सम्मान करे और भरोसा दिलाए की वह अकेले नही है हम सब इनके साथ है। शुभदा संस्था ‘‘षुभदा’’ के विशेष बच्चों को सामाजिक माहौल से जुडे रहने के उद्देश्य से प्रत्येक पर्व, त्यौहार एवं उत्सव आयोजित करती इसी के अन्तर्गत कल शुभदा संस्था में 5 वां विषेष मातृ -पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के प्रतिष्ठित संस्थाए, समाजसेवी, क्लब, सामान्य बच्चों के स्कूल के बच्चें इस खास कार्यक्रम में शामिल होगें शहर के वृद्वाश्रम के बुजुर्ग इस खास कार्यक्रम मे विषेष तौर पर उपस्थित होते है वृद्वाश्रम के वृद्वजनों का शुभदा संस्था के सदस्यों द्वारा विधी विधान से पूजन किया जाएगा। और उनका आषीर्वाद प्राप्त करेगें। इसके साथ ही शहर के प्रमुख समाज सेवक एवं उद्योगपति भी इस कार्यक्रम में शमिल होगें।

error: Content is protected !!