आज दिनांक 17 फरवरी – धोलाभाटा रोड पर स्थित मन्ना की हवेली में कोली समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया।
यह जानकारी देते हुए कोली समाज के अध्यक्ष डालचंद कुंदेलिया ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर द्रोपदी कोली ने कि इस अवसर पर युवक युवतियो से आग्रह किया कि वह इस प्रकार के सम्मेलनों में सक्रिय रूप से भाग ले एवं अधिक अधिक सक्रियता दिखाएं ताकि इस महंगाई के दौर में आर्थिक बोझ से बचा जा सके एवं समय का अपवव्य भी ना हो साथ ही परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी आर्थिक हानि से रोका जा सके। आज अधिकांश समाज अन्य वर्गों के समाज के लोग भी इस प्रकार के बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं इसमें सरकार की ओर से भी आर्थिक सहयोग मिलता है।
कोली समाज के कौशल चित्तौडिया में बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुखजनों द्वारा भाग लिया गया जिसमें दिनेश कुमार लेखराज सहित दिलीप सलोत्री, मुकेश टेलर, घनश्याम सहवाल, नाहर सिंह, हजारीलाल, गिरधारी बडगोटिया सहित अनेक समाज जन मौजूद रहे।
भवदीय
(डालचंद कुंदेलिया)
अध्यक्ष
मो. 9079878154