अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू, पद्मावती एवं विवेकानंद केंद्रों द्वारा आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर की तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। इसी संदर्भ में चंडक हॉस्पिटल, मानसरोवर कॉलोनी, अजमेर में एक
सामूहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिविर की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि यह शिविर रविवार, 22 फरवरी 2026 को दोपहर 01:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक चंडक हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत चंडक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा चंडक तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तब्बू जैन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया जाएगा।
रीजन–3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने जानकारी दी कि शिविर में मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी। आवश्यकता पड़ने पर नेत्र ऑपरेशन रियायती दरों पर किए जाएंगे तथा अत्यंत आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए विशेष सहयोग की व्यवस्था भी की जाएगी।
बैठक के अंत में डॉ. विनीत चंडक, डॉ. सुधा चंडक एवं डॉ. तब्बू जैन ने शिविर के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और महावीर इंटरनेशनल के सेवा प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर गजेंद्र पंचोली, अनिल लोढ़ा, विजय जैन पांड्या, कमल गंगवाल, पूर्णिमा लोढ़ा, निकिता पंचोली, निक्की जैन, अमनदीप जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Vir Gajendra Pancholy
Chairman, MI Ajaymeru Center,
Ajmer – Rajasthan