अजमेर में विद्यालयी शिक्षा और प्रतियोगी तैयारी का नया मॉडल
अजमेर।शहर में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण और सकारात्मक पहल के अंतर्गत कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए जेईई एवं नीट की समेकित तैयारी उपलब्ध कराने हेतु संस्कृति द स्कूल और साफल्याम के बीच एक विशेष शैक्षणिक सहयोग स्थापित किया गया है। इस संबंध में आज दोनों संस्थाओं के मध्य औपचारिक रूप से एमओयू ;डव्न्द्ध पर हस्ताक्षर किए गए।
यह सहयोग केवल एक अकादमिक व्यवस्था नहींए बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक विचारशील प्रयास है। 22 वर्षों की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा और अभिभावकों के विश्वास से जुड़े विद्यालय ने ऐसे अनुभवी शिक्षकों की टीम के साथ हाथ मिलाया हैए जो लगभग दो दशकों तक एलन करियर इंस्टीट्यूटए कोटा से संबद्ध रही है। अब वही अनुभवी एवं परिणामोन्मुख शिक्षकों की टीम साफल्याम के माध्यम से अजमेर में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
इस एकीकृत मॉडल के अंतर्गत विद्यार्थियों को नियमित विद्यालयी शिक्षा के साथ.साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित और गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को एक संतुलितए अनुशासित और स्वस्थ दिनचर्या के साथ अध्ययन कर सकेंगे।
विद्यालय के चेयरमैन श्री सीताराम गोयल ने इस सहयोग को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा और दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगी।
विद्यालय के निदेशक श्री नीरज विदोतिया ने इस साझेदारी को विश्वासए गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।
प्राचार्या मिसेज मनीषा जौहरी ने कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों और अभिभावकों दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगाए क्योंकि इसमें शिक्षाए मार्गदर्शनए सुरक्षा और संतुलित विकासकृसभी पहलुओं का समावेश है।
इस अवसर पर साफल्याम के निदेशक श्री सुशील कुमार नैन ने कहा कि साफल्याम के लिए संस्कृति द स्कूल के साथ जुड़ना गौरव और विश्वास का विषय है। उन्होंने कहाए
श्हम स्वयं भी बच्चों के मानसिकए भावनात्मक और शारीरिक संतुलन को उतना ही महत्त्व देते हैं जितना उनकी शैक्षणिक सफलता को। यही समान सोच इस सहयोग की सबसे बड़ी शक्ति है।श्
यह पहल तथाकथित ष्डमी स्कूलिंगष् की प्रवृत्ति को हतोत्साहित करते हुए विद्यार्थियों को नियमित विद्यालयी वातावरण में सीखने के लिए प्रेरित करेगी। संरचित समय.सारणीए सतत मूल्यांकनए अनुभवी संकाय का मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के समग्र कल्याण पर समान ध्यान इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ हैं।
साथ हीए इस मॉडल को प्रतिस्पर्धी एवं सुलभ शुल्क संरचना के साथ तैयार किया गया हैए ताकि अधिकाधिक विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का लाभ उठा सकें। यह सहयोग शिक्षा को केवल अंकों तक सीमित न रखकरए जीवन के लिए तैयार करने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।