महावीर इंटरनेशनल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 91 लाभार्थियों ने लिया लाभ

अजमेर।
चंडक हॉस्पिटल, मानसरोवर कॉलोनी, अजमेर में महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू, पद्मावती एवं विवेकानंद केंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 91 लाभार्थियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली एवं रीजन–3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत चंडक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा चंडक, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तब्बू जैन तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जयश्री कोडवानी द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। कुल 91 लाभार्थियों में से 58 ने नेत्र रोग, 12 ने स्त्री रोग, 13 ने शिशु रोग तथा 8 ने फिजियोथेरेपी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान नेत्र ऑपरेशन हेतु 9 मरीजों को चिन्हित किया गया, जिनका ऑपरेशन अत्यंत रियायती दर पर किया जाएगा।
शिविर का संचालन अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली, रीजन–3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल, उपनिदेशक (हेल्थ सर्विसेज) अमनदीप जैन, पद्मावती केंद्र की चेयरपर्सन निक्की जैन, विवेकानंद केंद्र के चेयरमैन राजेश जैन तथा महावीर इंटरनेशनल के भूतपूर्व इंटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट अनिल लोढ़ा और महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू के वाइस चेयरमैन विजय जैन पांड्या की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
शिविर की रूपरेखा एवं समन्वय में गजेंद्र पंचोली का विशेष मार्गदर्शन एवं सक्रिय योगदान रहा। पंजीकरण व्यवस्था में रिसेप्शनिस्ट भावना प्रजापत ने समर्पण भाव से सेवाएँ प्रदान कीं।
इस अवसर पर मोनिका ढलवाल, निकिता पंचोली, संगीता जैन, वंदना राजपूत, गुंजन माथुर, पूर्णिमा लोढ़ा, आर. के. वर्मा, प्रेम कुमार जैन, गोविंद वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत चंडक ने महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई ऊर्जा एवं सशक्त सहयोग प्राप्त हुआ।
error: Content is protected !!