
आज दिनांक 27 February- अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर द्रोपदी कोली ने बयान जारी कर कहा, आज अजमेर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की यात्रा अजमेर के लिए अर्थहीन, सार्थक हीन रही l प्रदेश भर के भाजपा के नेता मोदी जी को खुश करने के लिए कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में सभा स्थल में लाने की व्यवस्था में जुटे रहे, फिर भी आम जन व कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों, को जुटाने में असफल रहे पिछले 5 दिन से प्रदेश में जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत व्यवस्था बनाने में झोंक दी आमजन अपने कामों के लिए परेशान होता रहा अधिकांश विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को व्यवस्था में लगाया गया था 7 जिलों से 1200 बसों में लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं को लाने के लिए एक-एक वस में एक एक पटवारी को जिम्मेदारी सौंपी गाई 16,686 करोड़ में से कोई भी बड़ी परियोजना या बड़ी घोषणा अजमेर के लिए नहीं की गई है मुख्यमंत्री व अजमेर के बीजेपी जन प्रतिनिधियों भी अजमेर को कोई बड़ा प्रोजेक्ट में परियोजना अथवा घोषणा प्रधानमंत्री जी से अजमेर के लिए नहीं करवा सके
द्रोपदी कोली
मो 9351329069