प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा फ्लॉप शो

 कांग्रेसियों ने लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप 
ईआरसीपी पर गलत बयानी  करने पर की कड़ी निंदा
  अजमेर के विकास के लिए कोई सौगात नहीं 
मोदी ने किया अजमेर वासियों को निराश 
अजमेर ।  अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल पार्षद गजेन्द्र सिंह रलावता उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा राजीव गांधी पंचायती राज  संगठन के  जिलाध्यक्ष राजकुमार गर्ग डॉ संजय पुरोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा को फ्लॉप शो बताया ।
कांग्रेसियों ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया उसके बावजूद रैली में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16680 करोड रुपए के विकास कार्यों की थोथी घोषणा कर आमजन को गुमराह किया है ।
 उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के बजट 2024 –25 एवं बजट 2025 26 में अजमेर के लिए की गई घोषणाओं में  80% बजट घोषणा धरातल पर ही नहीं उतरी ।
कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईआरसीपी योजना पर दिए गए बयानों की कांग्रेसियों ने कड़े शब्दों में निंदा की । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमसभा में कहा कि ईआरसीपी प्रोजेक्ट कांग्रेस के शासनकाल में फाइलों में बंद था जिसे भाजपा सरकार ने प्रारंभ किया है जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में अशोक गहलोत सरकार ने ईआरसीपी योजना को प्रदेश के बजट से पोषित किया था ।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर में पिछली आम सभा में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया था । जो जुमला साबित हुई है।
 कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर के विकास के लिए कोई बडी सौगात नहीं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीर्थराज पुष्कर के समुचित विकास के लिए कांग्रेस के कार्यकाल में गठित पुष्कर विकास प्राधिकरण की स्थापना करने पुष्कर कॉरिडोर बनाने एवं  अजमेर में  पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष परियोजना घोषित करना सहित कई अपेक्षा थी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर वासियो को निराश किया
महेन्द्र सिह रलावता
9414497073
error: Content is protected !!