दिव्यांग बच्चों ने राजस्थान दिवस पर बिखेरे प्रतिभा के रंग

अजमेर, 28 मार्च 2026।
मीनू स्कूल एवं सागर कॉलेज के दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से राजस्थान दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मनोज जैन , श्री सन्मति परिषद एवं श्री सन्मति परिषद युवा शाखा, अजमेर के प्रतिनिधियों, सचिव एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक, निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक, संयुक्त निदेशक श्री अनुराग सक्सेना, अतिरिक्त निदेशक श्री तरुण शर्मा एवं प्रधानाध्यापक श्री ईश्वर शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य, कविता पाठ एवं राजस्थान दिवस पर भाषण जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5 एवं कक्षा 8 के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992
error: Content is protected !!