अजमेर का स्थापना दिवस मनाया

 समृद्ध संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास अजयमेरू का
अजमेर । महावीर सेवा परिषद द्वारा अजमेर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर  आमजन को अजमेर के गौरवशाली इतिहास, यहां की लोक कलाएं, समृद्ध संस्कृति से रुबरु कराने को लेकर वैशालीनगर स्थित अर्बन हाट बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया । यहां चल रहे मेले में आने वाले लोगों को अजमेर के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया गया । परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र गांधी एवं महासचिव कमल गंगवाल ने बताया कि दर्शकों एवं उपभोक्ताओं को 913 वर्ष पूर्व राजा अजयराज चौहान द्वारा स्थापित अजमेर की विरासत एवं सांस्कृतिक उत्सवों की जानकारी दी गई । इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक दौलतसिंह खंगारोत, आभा गांधी, मानवेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह नरूका, नरेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र गांधी, महासचिव कमल गंगवाल, विजय पांड्या  सहित मेले में स्टाल लगाने वाले दुकानदार एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।
भवदीय 
राजेंद्र गांधी
error: Content is protected !!