श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की मासिक बैठक 29 मार्च रविवार को

अजमेर 28 मार्च (     ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मार्च माह की मासिक बैठक 29 मार्च रविवार को दोपहर 4:00 बजे से संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, (रेल्वे सरक्युलर रोड़) अजमेर में आयोजित की गयी है l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ होगा, इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई जायेगी तत्पश्चात जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनका अभिनंदन किया जायेगा l इस अवसर सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम के तहत भजन, हास्य व्यंग्य, गीत तथा ज्ञानवर्धक संस्मरण आदि भी प्रस्तुत किये जायेंगे l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि इस मासिक बैठक में समय पर अवश्य पधारें तथा इस अवसर पर हास्य व्यंग्य, भजन, गीत आदि की प्रस्तुति देने हेतु तैयारी भी करके आवें l

शैलेंद्र अग्रवाल
अध्यक्ष
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!