श्रीमहावीर जयंती के अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

अजमेर, 28 मार्च 2026।
मीनू स्कूल एवं सागर कॉलेज के दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से महावीर जन्म कल्याणक एवं राजस्थान दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सन्मति परिषद के अध्यक्ष श्री मनोज जैन मोडासिया एवं श्री सन्मति परिषद युवा शाखा, अजमेर के श्री रमेश बाकलीवाल , मंत्री श्री विनय गदिया,  श्री प्रवीण शाह ,श्री रमेश बड़जात्या, सुनील जैन , आलोक डोटिया एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक, राकेश कौशिक, अनुराग सक्सेना, तरुण शर्मा एवं प्रधानाध्यापक श्री ईश्वर शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
श्रीमती रूप श्री जैन द्वारा भगवान महावीर के संदेशों को आज की आवश्यकता बताया, मंत्र जीवों और जीने दो एवं अहिंसा ही शांति स्थापित कर सकती है। परिषद के श्री आलोक डोटिया जी ने दिव्यांग बच्चों के उत्थान के केंद्र स्कूल की व्यवस्थाओं को सर्वश्रेष्ठ बताया।
श्री सन्मति परिषद सदस्यों द्वारा  श्री महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों को मोदक वितरण कर कर सभी बच्चों के साथ-साथ खुशियां बांटी।
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
error: Content is protected !!