पाथ की दीवार तोड़कर बाइकर द्वारा खतरनाक स्टंट कर पैदल वाक करने वाले भयभीत

वैशाली नगर जैन मंदिर के सामने पाथवे चौपाटी पर बनी दीवार को यहां आने वाले बाइकर ने तोड़ कर रास्ता बना लिया है।
महावीर सेवा परिषद के महामंत्री कमल गंगवाल अध्यक्ष राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस रास्ते से बाइकर यहां से प्रवेश कर यहां घुमने आने वाले पर्यटकों  व पैदल वाक करने वालों के पास से बहुत तेज वाहन चला कर भयभीत करते है तथा बाइकर स्टंट करते है कुछ दिन पूर्व ही यहां से पुलिस ने  कुछ बाइकर को पकड़ा पर चौपाटी का क्षेत्र लम्बा होने से रोजाना पुलिस गश्त  भी सम्भव नही है ।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु के उपाध्यक्ष विजय पांडया व संजय कुमार जैन ने बताया कि यहां दीवार टूटने से कचरा बीनने व कबाड़ी लोग कबाड़ उठाने यहां से ई रिक्शा व ठेले भी ले जाने लगे गए है।
प्रशासन से मांग है कि यहाँ की क्षतिग्रस्त दीवार को शीघ्रता से ठीक करवाया जाए और इसके अलावा यहां लगे कई गेट भी खुले हुए है जिनको भी ठीक करवा कर बंद किये जायें,ताकि बाइकर  ई रिक्शा,ठेले आदि प्रवेश नही कर सके ।
error: Content is protected !!