पूरे भारत में वित्तीय सुरक्षा और बीमा की पहुँच को मज़बूत बनाने का लक्ष्य।
दिल्ली, 26 मई, 2026- श्रीराम जनरल इंश्योरेंस (एसजीआई) ने आज भारत की प्रमुख रिटेल-पर फोकस करने वाली अपर-लेयर एनबीएफसी पिरामल फाइनेंस के साथ एक रणनीतिक कॉरपोरेट एजेंसी साझेदारी की घोषणा की। इसका उद्देश्य खासतौर पर कस्बों और ग्रामीण बाजारों में बीमा समाधान तक पहुंच बेहतर बनाना है।
इस साझेदारी के तहत एसजीआई, पिरामल फाइनेंस के व्यापक ब्रांच नेटवर्क और ग्राहक पहुंच का उपयोग करते हुए 26 राज्यों में फैली पिरामल फाइनेंस की 701 शाखाओं और 13,000 से अधिक पिन कोड क्षेत्रों में अपने विभिन्न बीमा उत्पाद उपलब्ध कराएगी।
यह साझेदारी दोनों संगठनों की उस साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वे ग्राहकों के लिए बीमा समाधानों को अधिक आसान और उपयोगी बनाना चाहते हैं। इससे लोग अपनी संपत्तियों, आजीविका और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को सुरक्षित रख सकें। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस के इस उद्योग में लंबे अनुभव, ग्राहक आधारित नजरिया और वर्षों में बनाए गए भरोसे को पिरामल फाइनेंस के अभिनव ‘हाई टेक + हाई टच’ मॉडल के साथ जोड़कर यह साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा समाधानों तक लोगों को आसान और सुविधाजनक पहुंच उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखती है।
साझेदारी पर बोलते हुए पिरामल फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री जयराम श्रीधरन ने कहा, “हम श्रीराम जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहक आधार तक बीमा समाधानों की पहुंच बढ़ाने को लेकर प्रसन्न हैं। विशेष रूप से कस्बाई और ग्रामीण बाजारों में। भारत के कई हिस्सों, विशेष रूप से छोटे शहरों में बीमा की पहुंच अभी भी कम है। वहां आसान तथा अधिक समावेशी सुरक्षा समाधानों की जरूरत है। हमारे कई ग्राहकों के साथ हुई कोई एक अप्रत्याशित घटना परिवार को गंभीर रूप से पीछे धकेल सकती है। इसलिए बीमा सिर्फ एक उत्पाद नहीं, बल्कि लोगों की मेहनत से बनाई गई संपत्तियों को सुरक्षित करने का माध्यम है।
इस साझेदारी के जरिए हम अपने व्यापक शाखा नेटवर्क और जमीनी उपस्थिति के माध्यम से बीमा उत्पादों को ग्राहकों के नजदीक लाना चाहते हैं ताकि यह प्रक्रिया सरल, भरोसेमंद और सुलभ हो। एक कंपनी के रूप में हम इसे अपनी जिम्मेदारी का विस्तार मानते हैं। इसके जरिए हम अपने ग्राहकों के साथ सिर्फ उनकी प्रगति में ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा में भी साथ खड़े रह सकने में सक्षम होंगे।”
श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएमओ श्री आफताब अल्वी ने कहा, “हम पिरामल फाइनेंस के साथ साझेदारी कर अपनी वितरण क्षमताओं को और मजबूत करने के साथ एक विशाल ग्राहक वर्ग तक समग्र बीमा समाधान पहुंचाने की बनी इन नई संभावनाओं को लेकर बेहद खुश हैं। यह सहयोग हमारे ग्राहक-केंद्रित उत्पादों और पिरामल फाइनेंस की व्यापक पहुंच एवं ग्राहक नेटवर्क को एक साथ लाता है। इससे हम विशेष रूप से उन उभरते और कम सेवा वाले बाजारों में बीमा की पहुंच बढ़ा सकेंगे। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने, जागरूकता बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी। यह टिकाऊ विकास और व्यापक बीमा समावेशन को समर्थन देने वाली मजबूत रणनीतिक साझेदारियां बनाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धताओं का प्रतीक है। .”