पद्मिनी एकादशी पर विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने बांटे 51 परिंडे

भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं के संरक्षण का दिया संदेश

जीव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा- विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी

     अजमेर, 27 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार को अपने निवास स्थान से 51 परिंडों का वितरण कर भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की सेवा एवं संरक्षण का संदेश दिया।

     इस अवसर पर महिलाओं एवं पुरुषों को परिंडे वितरित करते हुए उन्होंने आमजन से अपील की कि वे गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं गौवंश सहित अन्य जीवों के लिए पानी एवं दाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

     उन्होंने कहा कि भारतीय संस्ति में जीव सेवा को पुण्य का कार्य माना गया है तथा वर्तमान समय में बढ़ते तापमान और जल संकट के बीच पशु-पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर परिंडे लगाने तथा नियमित रूप से उनमें पानी भरने का आग्रह किया।

     विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी जीवों को बड़ी राहत पहुंचाई जा सकती है। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता जीवनदायिनी साबित होती है। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

     श्री देवनानी द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 500 परिंडों एवं गायों के लिए 200 पानी की टंकियों का वितरण किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!