अजमेर। पुरषोतम मास के पावन अवसर पर आज कृष्णगंज पुरानी चौपाटी स्थित श्री नांदेश्वर महादेव मंदिर पर हरिद्वार से लाए माँ गंगा के पवित्र जल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया ।
मंदिर के पुजारी नारायण पाराशर ने बताया कि पंडित संतोष शर्मा के सानिध्य में विधि विधान से मंत्रोचार के साथ हरिद्वार से लाऐ मां गंगाजल के पवित्र जल से अभिषेक किया गया । बाबा भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक, जल अभिषेक श्रृगांर ,महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।जलाभिषेक के लिये हरिद्वार से दस हजार लीटर का गंगा जल का टेंकर मगवाया गया।
पंडित संतोष शर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) हिंदू पंचांग में हर तीन साल में आने वाला एक अतिरिक्त चंद्र मास है, जो सूर्य और चंद्र कैलेंडर के बीच के समय को संतुलित करता है! इसे ‘मलमास’ भी कहते है! यह माह भगवान विष्णु को समर्पित होता है, जिसमें दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना का अनंत फल मिलता है । पुरुषोत्तम मास में जल अभिषेक, व्रत, पूजा, और मंत्र जाप करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं!
इस अवसर पर चेतन राज सर्राफ महेंद्र सिंह रलावता शिव कुमार बंसल आशीश गोयल राकेश डीडवानिया सम्पत कोठारी गणेश चौहान शक्ति सिह रलावता खुशवंत रोहिल्ला मनीष अग्रवाल श्याम बिहारी शर्मा मुकेश सोनी मुन्नी गोयल सोना अग्रवाल तरूण अग्रवाल विकास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।