कांग्रेसियों ने दी ईद की मुबारकबाद

अजमेर ! त्याग और समर्पण के पावन पर्व ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मुक़द्दस मौक़े पर आज केसरगंज स्थित ईदगाह में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज के बन्धुओ से मुलाक़ात कर  ईद की दिली मुबारकबाद पेश की।
इस अवसर पर रलावता ने कहा कि ईद का यह पाक मौका आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश लेकर आता है। ईद हमें यह एहसास कराती है कि समाज में हर व्यक्ति की खुशियों और सम्मान की जिम्मेदारी हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।
यह अवसर हमें जरूरतमंदों की सेवा के लिए हर प्रयास करने की प्रेरणा देता है, ताकि हम मिलकर एक संवेदनशील और मजबूत समाज का निर्माण कर सकें।
इस अवसर पर  नगर निगम के पूर्व उपायुक्त एव पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता डॉ सुनील लारा हितेश्वरी टॉक राजेंद्र वर्मा शक्ति सिंह रलावता हिमांशु गर्ग एस एम अकबर फुरकान सिद्दीकी जिमी अगनानी अब्दुल रशीद अहमद हुसैन राजकुमार गर्ग खुशवंत रोहिल्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ईद की मुबारकबाद दी ।
महेंद्र सिंह रलावता
9414497073

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!