हर्ष मल्होत्रा को भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने दी सुभकामनाएँ

देश के समग्र विकास, संगठनात्मक मजबूती तथा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने हेतु एनडीए के सभी साथी मिलकर कार्य करेंगे : शैलेन्द्र कुमार
28 मई। जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार ने भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री हर्ष मल्होत्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि श्री हर्ष मल्होत्रा एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसरोकारों से जुड़े नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी तथा दिल्ली के विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विकासवादी विज़न को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली के समग्र विकास, संगठनात्मक मजबूती तथा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने हेतु एनडीए के सभी साथी मिलकर कार्य करेंगे।
श्री शैलेन्द्र कुमार ने अपने संदेश में कहा—
“हम ईश्वर से श्री हर्ष मल्होत्रा जी के सफल, उज्ज्वल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हैं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली निरंतर विकास और तरक्की के नए आयाम स्थापित करेगी।”
इस अवसर पर जदयू दिल्ली प्रदेश महासचिव सर्वेश कश्यप, उपाध्यक्ष कमलेश राय,जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर,प्रधान महासचिव राहुल मिश्रा,सचिव डॉ एस एन ठाकुर,महासचिव गौरीशंकर राजहंस समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी श्री हर्ष मल्होत्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
  मीडिया संपर्क 
+91 9709058893
    सर्वेश कश्यप
 प्रदेश महासचिव, 
जनता दल (यूनाइटेड),दिल्ली प्रदेश

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!