*जिले में कल आयोजित होगा नारी चौपाल कार्यक्रम*

*जिला एवं ब्लॉक स्तर पर महिलाओं का होगा सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण*

अजमेर, 9 जून। जिले के सभी ब्लॉक एवं जिला स्तर पर बुधवार 10 जून को नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने बताया कि जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम बुधवार 10 जून को दोपहर 12 बजे स्थानीय सूचना केन्द्र सभागार, अजमेर में आयोजित किया जाएगा। इस नारी चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना तथा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा महिलाओं के कल्याणार्थ संचालित की जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि इस चौपाल के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरूक किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर सफल आयोजन के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकास अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी समन्वयक की भूमिका निभाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!