कांग्रेस में खुशी का माहौल, भाजपा में मचा बवाल

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला इकाई ने रविवार शाम केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा जयपुर में चिन्तन शिविर के दौरान हिन्दुवादी संगठनों आरएसएस और भाजपा को भगवा आतंक की संज्ञा दिये जाने से पुरे देश मंे बवाल मच गया। जगह जगह गृहमंत्री के पुतले दहन कर भाजपाईयों ने अपने आक्रोश का इजहार किया। गांधी भवन चौराहे पर भाजपा सहीत अन्य हिन्दुवादी संगठनों ने शिंदे द्वारा माफी नहीं मांगने पर आन्दोलन ओर उग्र करने की चेतावनी दी। वहीं चिन्तन शिविर में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को पार्टी में नम्बर 2 का दर्जा देकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने से कांग्रेस के युवाओं में खासा जोश और उत्साह भर गया। एनएसयूआई और युवा कांग्रेसीयों ने रविवार शाम गांधी भवन चौराहे पर इस बात का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी। पुष्कर में कांग्रेसीयों ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पुष्कर सरोवर में दुग्धाभिषेक कर राहुल को मिले दायित्व पर खरा उतरने की प्रार्थना की गई। पालिका अध्यक्ष मंजु कुर्डिया, पुर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर षर्मा, ओम प्रकाष गुर्जर, अरूण पाराशर सहित कई कांग्रेसीयों ने खुषी का ईजहार करते हुए राहुल गांधी को बधाई प्रेषित की।

भाजपा ने मानव श्रृखंला बना गृहमंत्री शिंदे का फूंका पुतला
अजमेर। देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ तथा भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रवादी संगठनों को भगवा आतंकवाद की संज्ञा देने वाले बयान तथा इन संगठनों को हिन्दू आतंकवादी तैयार करने के ट्रेनिंग कैम्प बताने के विरोध में शहर जिला भा.ज.पा. एवं युवा मोर्चा सहित अग्रिम संगठनों ने स्थानीय गांधी भवन चौराहे पर विशाल प्रदर्शन किया।
भा.ज.पा. शहर जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सोहन साहू की अगुवाई में किये गये इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृखंला बनाकर तथा गृहमंत्री शिंदे का पुतला फूंककर उसे बर्खास्त करने की मांग की।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि संघ एवं भा.ज.पा. जैसे राष्ट्रभक्त संगठनों को आंतकवादी बताकर शिंदे ने अपने पद की गरिमा के विपरीत करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन ने शिंदे के बयान को राष्ट्रद्रोही बताते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। पूर्व अध्यक्ष शिशंकर हेडा ने शिंदे के बयान को शर्मनाक व गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इस बयान से विश्व भर में गलत संदेश गया है। जिला महामंत्री कैलाश कच्छावा ने कहा कि देश की जनता भ्रष्टाचार व मंहगाई से त्रस्त है ऐसे हालात में जनता का ध्यान भटकाने के लिये कांग्रेस एवं गृहमंत्री इस प्रकार के स्तरहीन बयान दे रह है।
युवा मोर्चा के महामंत्री रंजन शर्मा ने शिंदे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री को हिन्दू राष्ट्र में हिन्दू विरोधी कहते हुए कांग्रेस को सलाह दी कि गृहमत्री को तत्काल पद से बर्खासत कर देश से ऐसे शर्मनाक बयान पर माफी मांगे। प्रदर्शनकारियों में उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, तुलसी सोनी, सीताराम शर्मा, मंत्री विनीता जैमन, सी.पी. गुप्ता, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल बंजारा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इब्राहिम फकर, सोहन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष धीसू गढ़वाल, नरपत सिंह, रमेश मारू, एस.सी. मोर्चा के गोपाल चौहान, एस.टी. मोर्चा के प्रकाश मीणा, महिला मोर्चा की रश्मि शर्मा, सीमा गोस्वामी, पार्षद बीना सिंगाडिया, भा.ज.पा. नेता वीरेन्द्र वालिया, नरेन्द्र सिंह शेखावत, युवा मोर्चा के राजवीर कुमावत, महेन्द्र भाटी, रमेश शेरा, पवन सिवासिया, अमित यादव, राजेश द्वीवेदी, रोहित शर्मा, प्रदीप जसोरिया, राजकुमार लालवानी, कमलेश शर्मा, सहित अनेक भा.ज.पा. कार्यकर्ता मौजूद थे।
error: Content is protected !!