19 जुलाई को आदर्श नगर में निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

अजमेर 22 जून / वृंदावन यात्रा ग्रुप, अजमेर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा इस वर्ष भी 19 जुलाई 2026 (रविवार) को आदर्श नगर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ निकाली जाएगी। रथ यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के दिव्य रथ को श्रद्धालु भक्तगण पारंपरिक रूप से रस्सी खींचकर आगे बढ़ाएंगे तथा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर महाप्रभु का पुष्प वर्षा एवं आरती के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।
रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर शिव मंदिर, आदर्श नगर में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में महेश चंद अग्रवाल, के.के. गुप्ता, अरविन्द अग्रवाल, आशीष ऐरन, घनश्याम वर्मा, संजीव अग्रवाल, ईश्वर बिजावत, गोपाल चोयल, गौरव जिंदल, कमल खंडेलवाल, प्रदीप गर्ग एवं पीयूष गुप्ता को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
वृंदावन यात्रा ग्रुप ने आदर्श नगर क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित रथ यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

उमेश गर्ग
वृंदावन यात्रा ग्रुप, अजमेर।
9829793705

error: Content is protected !!