आरयूआईडीपी परियोजना पर समीक्षा बैठक आयोजित

अजमेर, 30 जून। अजमेर जिले में प्रस्तावित राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) के अन्तर्गत इन्टीग्रेटेड अरबन मोबिलिटी इम्प्रूवमेन्ट प्रोग्राम फॉर सलेक्टेड टाउन्स ऑफ अजमेर डिस्ट्रीक परियोजना के सम्बन्ध में मंगलवार जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एशियन डेवलपमेंट बैंक के अर्बन ट्रांसपोर्ट कंसल्टेंट्सराजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न संबंधित विभागों एवं हितधारक संस्थाओं के अधिकारियों ने भाग लिया।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि बैठक में जिले के चयनित नगरों अजमेरकिशनगढ़ एवं पुष्कर के लिए समेकित शहरी परिवहन एवं आधारभूत संरचना विकास की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सड़क संपर्क एवं सड़क सुरक्षाशहरी सड़क विकासपैदल मार्ग एवं साइकिल लेन (नॉन मोटोराइज्ड ट्रांसपोर्ट)यातायात प्रबंधनसार्वजनिक बस परिवहनटैक्सी एवं ऑटो जैसे इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्टपार्किंग प्रबंधनमाल परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स तथा पर्यटन स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों के उन्नयन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सूचनाओं एवं अभिलेखों की समीक्षा भी की गई। संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित योजनाओंमास्टर प्लानकॉम्पि्रहेंसिव मोबिलिटी प्लानसड़क नेटवर्कबस टर्मिनलपार्किंगस्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधनईवी चार्जिंग अवसंरचनास्मार्ट पार्किंगफ्लाईओवरअंडरपास तथा अन्य आधारभूत संरचना संबंधी प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इससे परियोजना के लिए व्यवहारिक एवं दीर्घकालिक विकास योजना तैयार की जा सकेगी।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि आरयूआईडीपी परियोजना अजमेरकिशनगढ़ एवं पुष्कर में सुरक्षितसुगमपर्यावरण-अनुकूल एवं आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध रूप से आवश्यक सूचनाएँ उपलब्ध कराने एवं परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सक्रिय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एडीबी टीम द्वारा परियोजना की रूपरेखा एवं आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ परिचर्चा करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं एवं भविष्य की परिवहन चुनौतियों के अनुरूप विकास कार्यों के सुझाव प्राप्त किए गए। सभी विभागों ने परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती नित्या के.अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयलएशियन डवलपमेंट बैंक के सलाहकार श्री मार्क जन्नोनी एवं श्री आलोक भारद्वाजआरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता श्री नाहर सिंह एवं वरिष्ठ परियोजना अधिकारी श्री भावेश कुमार सहित अधिकारी एवं हितधारक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!