*आरपीएससी: प्री-लिटिगेशन समिति की 33वीं बैठक संपन्न*

अजमेर, 2 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग में गुरुवार को लेफ्टिनेंट कर्नल श्री केसरी सिंह की अध्यक्षता में प्री-लिटिगेशन समिति  की 33वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान  कुल 2 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के आवेदन-पत्रों में होने वाली त्रुटियों (यथा नाम, पिता का नाम, आयु, पता, वर्ग, विषय एवं पोस्ट प्रेफरेंस परिवर्तन एवं अन्य) के संबंध में अभ्यर्थी माननीय न्यायालय की शरण लेते थे। इसके कारण अभ्यर्थियों एवं आयोग, दोनों के समय और धन का अपव्यय हो रहा था। बढ़ते हुए वादकरण को कम करने के लिए आयोग स्तर पर 1 मार्च 2019 को प्री-लिटिगेशन कमेटी का गठन किया गया था।
समिति के गठन से लेकर अब तक कुल 32 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें रिकॉर्ड 561 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। आज आयोजित हुई 33वीं बैठक में समिति ने प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा कर 2 मामलों को निस्तारित किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!