_*विभिन्न पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी*_

अजमेर, 2 जुलाई । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु  साक्षात्कार का  कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत सहायता आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) सहित अन्य भर्तियों के साक्षात्कार 17 से 30 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
_*साक्षात्कार कार्यक्रम*_
संस्कृत शिक्षा विभाग (सहायक आचार्य भर्ती – 2024)
योग विज्ञान: 17 जुलाई 2026
भाषा विज्ञान: 17 जुलाई 2026
राजनीति विज्ञान: 20 जुलाई 2026
सामान्य संस्कृत: 21 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक
व्याकरण: 24 जुलाई 2026
साहित्य: 27 व 28 जुलाई 2026
इतिहास: 29 व 30 जुलाई 2026
_*अन्य भर्तियों का साक्षात्कार कार्यक्रम*_
सहायक आचार्य – साइकेट्री (चिकित्सा शिक्षा विभाग, 2024): 20 जुलाई 2026
लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग, 2023 – चतुर्थ चरण): 21 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक
सहायक आचार्य – हिस्ट्री (कॉलेज शिक्षा विभाग, 2023 – ग्यारहवां चरण): 21 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक
साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थी नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्र मय फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की  वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!