महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा, अग्रवाल महिला समिति की मानसून कार्निवल’ प्रदर्शनी 25 जुलाई को

अजमेर। अग्रवाल महिला समिति, अजमेर द्वारा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मानसून कार्निवल एक्जीबेशन का आयोजन शनिवार, 25 जुलाई 2026 को होटल मानसिंह पैलेस, अजमेर में किया जाएगा। प्रदर्शनी सुबह 10ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

यह जानकारी देते हुए सचिव अरुणा गर्ग ने बताया कि प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा संचालित अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें लेडीज़ वियर, ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडीक्राफ्ट, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम, राखियां, बच्चों के उत्पाद, फूड स्टॉल सहित विभिन्न उपयोगी एवं नवीनतम वस्तुएँ उपलब्ध रहेंगी।
सरक्षक प्रतिभा चौधरी, मनोहर अग्रवाल, सुषमा गर्ग विशिष्ट कार्यकारी वर्षा फतेहपुरिया, सोना गर्ग, मीनाक्षी व सविता अग्रवाल, अध्यक्ष लेखा गर्ग ने अजमेरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पधारकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। प्रदर्शनी में प्रवेश सभी के लिए निशुल्क रहेगा।
भवदीय
(अरूणा गर्ग)
मो.9829793705

error: Content is protected !!