लेक्चरर- पंचकर्म (आयुष विभाग)भर्ती-2025

ऑनलाइन विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर
अजमेर, 30 जुलाई । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर- पंचकर्म (आयुष विभाग) भर्ती-2025 के अंतर्गत जारी विचारित सूची दिनांक 2 जुलाई 2026 में सम्मिलित 1 अभ्यर्थी (रोल नंबर: 1005234)  को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट में उपलब्ध हैं।
उक्त अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में प्रदत्त अवसरों के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59) तक विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकता हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी इस अवधि में भी विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं करता है, तो उसे अपात्र मानते हुए परिणाम/चयन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा।
error: Content is protected !!