स्वतंत्रता दिवस पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में होगा ध्वजारोहण समारोह

अजमेर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी के अमृत उत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 15 अगस्त 2026, शनिवार को प्रातः 8:00 बजे ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने बताया कि समारोह में कांग्रेसजन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संविधान, लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समस्त पीसीसी पदाधिकारीगण, लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सभी संगठनों एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण सहित समस्त कांग्रेसजन सादर आमंत्रित हैं।

डॉ. जयपाल ने सभी कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त आजादी और संविधान की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। देश की एकता-अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा।

जय हिंद! जय कांग्रेस!
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!