सराधना विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वाधीनता दिवस

अजमेर। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सराधना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच हरिकिशन जाट व पीईओ मीनू चतुर्वेदी प्रधानाचार्य ममता जैन द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, बालिका विद्यालय एवं महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
ध्वजारोहण के पश्चात स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने सलामी दी, वहीं अतिथियों ने परेड का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं स्काउट-गाइड का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट एवं गाइड तथा स्काउट ट्रेनर रामदेव कलेल को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय के विकास एवं विभिन्न गतिविधियों में सहयोग करने वाले भामाशाहों का प्रधानाचार्य द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय के विकास में इसी प्रकार आगे भी सहयोग करने की अपील की अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में अधीनस्थ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों को भाव-विभोर कर दिया और कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई तथा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के महत्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के मिनी बना, अमित अग्रवाल, यशोदा वर्मा, शैलेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र भड़ाना, जाकिर खान गोपाल टेलर, नमिता साहू, जयवन्ति तोलानी सतीश, रमेश, प्रियंका चौधरी, निधि चाहर, पिस्ता प्रेमा बनिया सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!