वर्द्धमान ग्रुप की समस्त शिक्षण इकाइयों का सामूहिक स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ आयोजित

छात्र-छात्राओं में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।l

भारतीय थल सेना, नौ सेना एवं वायु सेना के 31 अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

15 अगस्त, 2026 / श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के तत्वावधान में श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय, बी.एल. गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वर्द्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग एवं मेकअप आर्टिस्ट, वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल, श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ (नाज) एवं वर्द्धमान स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह वर्द्धमान महाविद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि एवं श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति, ब्यावर के अध्यक्ष सुनील खेतपालिया, समिति के मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.सी. लोढ़ा ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में राष्ट्रगान “जन गण मन” की मधुर स्वर-लहरियों के बीच ध्वजारोहण किया।

मुख्य अतिथि एवं शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील खेतपालिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज का दिन स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके अमूल्य बलिदानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एकता, विविधता एवं प्रगति के मूल्यों को बनाए रखने तथा भारतीय संविधान के प्रति सम्मान और आस्था बनाए रखने का आह्वान किया।

समिति के मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख ने बी.एल. गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल, श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ (नाज) एवं वर्द्धमान स्कूल में ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए तथा मन लगाकर अध्ययन करना, अनुशासन का पालन करना और एक जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.सी. लोढ़ा ने अपने उद्बोधन में युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक एकता के क्षेत्र में योगदान देने का संकल्प लेने का संदेश दिया।

वर्द्धमान ग्रुप की समस्त शिक्षण इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत देशभक्ति गीतों पर युगल एवं सामूहिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत म्यूजिकल एरोबिक्स की आकर्षक प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में बी.एल. गोठी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष प्रथम एम. गौतमचंद बोहरा, उपाध्यक्ष द्वितीय ज्ञानचंद बिनायकिया, सहमंत्री सुनील कुमार ओस्तवाल, प्रचार मंत्री महेन्द्र सांखला, कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल नाबरिया, प्रवीण खेतपालिया, प्रकाशचंद गदिया, रमेशचंद मेड़तवाल, उत्तमचंद देरासरिया, दीपचंद कोठारी, पारस ओस्तवाल, अरविन्द मुथा, दुलराज मकाणा, वैभव सकलेचा, सुरेशचंद कांकरिया, श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ की प्राचार्या डॉ. निवेदिता पाठक, वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या श्वेता नाहर, वर्द्धमान स्कूल के प्राचार्य अरविन्द नाहर, सीएमए चैप्टर ब्यावर के संस्थापक अध्यक्ष रूपेश कोठारी, अध्यक्ष मितेश चौपड़ा, सचिव शुभम सांखला, मयंक पीपाड़ा, पवन गोयल, रवि शर्मा, समाजसेवी राजेन्द्र गर्ग, जिले के गणमान्य नागरिक, समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन निधि पंवार एवं अनुपमा दाधीच ने किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!