80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अजमेर, 15 अगस्त 2026 / उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के ए.डी.एस.ए. स्पोर्ट्स ग्राऊन्ड, में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज की ओर मुख करके सावधान की मुद्रा में तिरंगे को नमन किया| मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने रेलवे सुरक्षा बल तथा स्काउट/गाइड की परेड का निरीक्षण किया। पश्चात स्वतंत्रता संदेश पढ़कर सुनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक व अन्य अधिकारियों द्वारा आकाश में रंग-बिरंगे बैलून छोड़े गए तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी प्रस्तुत थे। मंडल के स्टेशनों अजमेर, आबूरोड, मारवाड़, उदयपुर, भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्टेशनों पर भी स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक बनाया गयाl

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक,अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!