बिजयनगर।
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर लियो क्लब बिजयनगर रॉयल ने अपनी निस्वार्थ सेवा, सामाजिक सरोकार और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर जिले एवं उपखंड स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान कायम की।
समाजसेवा के क्षेत्र में क्लब द्वारा किए जा रहे निरंतर सेवा कार्यों एवं उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए क्लब के सक्रिय सदस्यों को विभिन्न मंचों पर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल क्लब के लिए गौरव का विषय है, बल्कि बिजयनगर के सेवा क्षेत्र के लिए भी एक महत्वपूर्ण सम्मान है।
जिला स्तर पर लियो शुभम छाजेड़ सम्मानित
समाज सेवा के क्षेत्र में असाधारण एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला स्तरीय मुख्य समारोह में लियो शुभम छाजेड़ को सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत, विधायक श्री शंकर सिंह रावत एवं कलेक्टर श्री कमल मीणा द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान के साथ-साथ लियो क्लब बिजयनगर रॉयल द्वारा समाजहित में किए जा रहे निरंतर सेवा कार्यों की भी सराहना है।
उपखंड स्तर पर लायन अमित लोढ़ा का सम्मान
वहीं मसूदा में आयोजित उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लायन अमित लोढ़ा को उनके जनहितकारी एवं सक्रिय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
उन्हें उपखंड अधिकारी सुश्री दीपशिखा जी एवं मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह जी कानावत द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान से बढ़ा सेवा का संकल्प
क्लब के पदाधिकारियों ने कहा—
“यह सम्मान केवल एक प्रशस्ति पत्र या मोमेंटो नहीं, बल्कि हमारे क्लब के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की पहचान है। यह सम्मान हमें भविष्य में और अधिक ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
लियो क्लब बिजयनगर रॉयल का उद्देश्य केवल सम्मान प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा को संस्कार, सहयोग को संकल्प और समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर निरंतर कार्य करना है।