श्री अमरपुर सेवाघर में मनाया मिलजुलकर स्वतंत्रता दिवस

“सिंध के बिना हिन्द अधूरा है, अखंड भारत ले संकल्प -किशनानी
अजमेर 16 अगस्त। ताराचंद हुदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान श्री अमरापुर सेवा घर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम में आश्रम के आवासियों के साथ-साथ कम्प्यूटर ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे 8 वर्ष की आयु से लेकर 80 वर्ष की आयु तक के आश्रमवासियों ने देशभक्ति गीत, कविता, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। सभी ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और बुजुर्गों की प्रस्तुतियों ने पीढ़ियों के बीच आपसी स्नेह, सम्मान और अपनत्व का सुंदर संदेश देते हुए जया, नेहा, विद्या, झूली, पूजा, रोशनी ने सामूहिक स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी। आवासी घनश्याम सिंह ने ऐ मेरे वतन के लोगो…., भाविका मित्तल ने आई लव यू इंडिया….., हेजल वरलानी, पीहू, दिव्यांश ने चख दे इंडिया हम छोटे बच्चें….., शानदार प्रस्तुति के साथ सभी ने यह देश है वीर जवानों…., पर ग्रुप डांस की प्रस्तुत देकर सभी की वाहवाही ली।
इस अवसर पर कंवल प्रकाश किशनानी ने स्वतंत्रता शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंध के बिना हिन्द अधूरा है। सिंध हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अभिन्न अंग है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम संकल्प लेने की सिंध को हिन्द में मिलाकर अखंड भारत की भावना को मजबूत किया जाए।
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के ओएसडी श्री राजीव दत्ता ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र की प्रगति और समाज के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर चन्द्र नोतानी, मोती तेजवानी, जीडी वंरिंदानी, रमेश मेघानी, डॉ. भरत छबलानी, दिनेश मूरजानी, हरीराम कोडवानी, रमेश टिलवानी, प्रेेम केवलरमानी, सुशील भागचंदानी, रजनी सैन, जय प्रकाश मंघानी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश चौयल ने किया। सभी अतिथियों, आश्रमवासियों, बच्चों का आभार हरीचंदानी ने व्यक्त किया।
हरी चंदनानी
9649750811

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!