संतो के सानिध्य में होगा पंचमहाज्योति, दीपदान व महाआरती
11 मन्दिरों से आयेगी बहिराणा साहिब की पवित्र ज्योत
अजमेर-24 अगस्त सिन्धु समिति की ओर से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के सहयोग से आराध्यदेव झूलेलाल के 25वें चालीहो महोत्सव के समापन अवसर पर कल मंगलवार 25 अगस्त को सांय 5 बजे से अनासागर जेटी पर विशाल धार्मिक आयोजन किया जायेगा।
मन्दिर अध्यक्ष राम बालवाणी ने बताया कि सन्त महात्माओं ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास उदासीन, श्री शांतानंद उदासीन आश्रम पुष्करराज के महंत हनुमानराम, श्री राम विश्वधाम के स्वामी अर्जुनदास, ईश्वर गोविंद धाम के स्वामी ईसरदास, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास, प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर से स्वामी रामप्रकाश, आदर्श नगर से दादा नारायणदास दरबार से भाई फतनदास के कर कमलों से पूज बहिराणा साहिब की पंच महाज्योति प्रज्जवलन कर किया जायेगा।
संयोजक नरेन्द्र बसराणी ने बताया कि धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम घनश्याम भगत, धर्मदास, चन्द्र भगत, प्रकाश मोटवाणी, ढोलण शर्मा, दीपक तेजावत व बंटी एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी।
11 अलग अलग मन्दिरोॅ से आयेगी बहिराणा मण्डली –
सेवादार महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के साथ पूज्य लाल साहब मन्दिर नसरपुर दरबार, श्री झूलेलाल मन्दिर वैशाली नगर, पूज्य सिंधी पंचायत सिन्धु भवन पंचशील नगर, श्री झूलेलाल मन्दिर अजयनगर, पूज्य उडेरो लाल मन्दिर आशागंज, श्री झूलेलाल मन्दिर सिन्धुवाडी, श्री झूलेलाल मन्दिर (साओ बहिराणो) केसरगंज, पूज्य झूलेलाल मन्दिर जेपी नगर सेक्टर-1, झूलेलाल मन्दिर, यू.आई.टी. कॉलोनी, माकडवाली रोड, आदर्श सिंधी पंचायत, आदर्श नगर सहित अलग अलग मन्दिरों में पूजा अर्चना के साथ बहिराणा साहब ज्योत सम्मिलित होगी। समापन पर अनासागर के तट पर सामूहिक दीपदान, महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया जायेगा।
नरेन्द्र बसराणी
9414431659