अजमेर 24, ताराचंद हुदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान अजमेर द्वारा आयोजित स्नेह, समर्पण और आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर श्री अमरापुर सेवा घर (वृद्धाश्रम, कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र) पर सामूहिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 27 अगस्त को दोपहर 3 बजे से 423, प्रगति नगर, कोटड़ा, अजमेर स्थित सेवा घर परिसर में आयोजित होगा।
अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि महोत्सव के दौरान वृद्धाश्रम के आवासी पिताओं, भाइयों एवं ट्रस्टीगणों को सिलाई केंद्र की शिक्षिकाओं, आवासी बहनों, महिला कर्मचारियों तथा समाजसेविकाओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। इस दौरान सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगल कामना की जाएगी।
महासचिव हरी चंदनानी ने बताया कि रक्षाबंधन का यह आयोजन केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिवार जैसी आत्मीयता, स्नेह और सामाजिक समरसता का संदेश भी देगा। सेवा घर में रहने वाले बुजुर्गों के साथ इस पर्व को आत्मीय वातावरण में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में रक्षासूत्र बांधने के लिए आमजन को भी आमंत्रित किया गया है।
चंदर नोतानी-संयोजक
मो. 8824913577