श्री वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय में उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में बीसीए विभाग द्वारा आई.आई.सी. के सहयोग से विश्व उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता, रचनात्मकता, नवाचार, व्यावसायिक ज्ञान एवं समस्या-समाधान कौशल को विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में उद्यमिता, व्यवसाय, नवाचार एवं स्टार्टअप से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा दिशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेशिका, कुमकुम एवं मीनाक्षी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.सी. लोढ़ा ने विजेता छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, नवाचार एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी ऐसी शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में बीसीए विभागाध्यक्ष नवीन देवडा, व्याख्याता राशि सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं बीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!