_*3 विशिष्टताओं की मुख्य सूची जारी*_
अजमेर, 25 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी- नेफ्रोलॉजी , प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी एवं न्यूरोलॉजी के पदों हेतु मुख्य सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम अंतर्गत अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार नेफ्रोलॉजी के 4, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के 3 एवं न्यूरोलॉजी के 7 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।
………
_*सहायक आचार्य -जूलॉजी एवं हिस्ट्री विषय की मुख्य सूची जारी*_
अजमेर, 25 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत जूलॉजी एवं सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 अंतर्गत हिस्ट्री विषय के पदों हेतु मुख्य सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्तियों के तहत आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम अंतर्गत साक्षात्कार हेतु स्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार हिस्ट्री के 177 एवं जूलॉजी के 27 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।