यात्रियों की सुविधा हेतु चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

1. गाडी संख्या 09523/09524, ओखा – शकूरबस्ती – ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का ओखा से दिनांक 20.10.26 से 24.11.26 तक (06 ट्रिप) एवं शकूरबस्ती से दिनांक 20.10.26 से 25.11.26 तक (06 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

2. गाडी संख्या 09297/09298, भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती -भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का भावनगर टर्मिनस से दिनांक 16.10.26 से 27.11.26 तक (07 ट्रिप) एवं शकूरबस्ती से दिनांक 17.10.26 से 28.11.26 तक (07 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

3. गाडी संख्या 09425/09426, साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का साबरमती से दिनांक 19.10.26 से 23.11.26 तक (06 ट्रिप) एवं हरिद्वार से दिनांक 20.10.26 से 24.11.26 तक (06 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

4. गाडी संख्या 09203/09204, वेरावल- हरिद्वार- वेरावल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का वेरावल से दिनांक 20.10.26 से 24.11.26 तक (06 ट्रिप) एवं हरिद्वार से दिनांक 21.10.26 से 25.11.26 तक (06 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

नोटः-उक्त रेलसेवाओं का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!