साथ ही डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-दौंड-अजमेर रेलसेवा का अजमेर से दिनांक 17.09.26 से एवं दौंड से दिनांक 18.09.26 से एलएचबी रैक से संचालन किया जा रहा है। साथ ही डिब्बों की अवसंरचना में भी परिवर्तन किया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20991/20992, अजमेर-दौंड-अजमेर रेलसेवा अजमेर से दिनांक से 24.09.26 से एवं दौंड से दिनांक 25.09.26 से 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार श्रेणी व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बें होगें।
नोटः- इस रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 17.09.26 को एवं दौंड से दिनांक 18.09.26 को केवल 01 ट्रिप के दौरान 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 02 पॉवरकार श्रेणी सहित कुल 18 डिब्बें होगें।