अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ रेलसेवाएं रद्द रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड पर झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण कुछ रेल सेवाएं रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रद्द रहेगी:-

1. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी- मदार रेलसेवा दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 17605, काचीगुड़ा- भगत की कोठी रेल सेवा दिनांक 02 अक्टूबर 2026 एवं 05 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 17606, भगत की कोठी -काचीगुड़ा रेल सेवा दिनांक 04 अक्टूबर 2026 एवं 07 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेल सेवा दिनांक 09 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 14802, इंदौर -जोधपुर रेलसेवा दिनांक 09 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!