रैगर कला, साहित्य एवं संस्कृति समागम- 2026 में शिरकत करेंगे सैनिक कवि- गणपत लाल उदय

जयपुर। रैगर कला, साहित्य एवं संस्कृति परिषद (पंजी.) तथा आत्मज्ञान पब्लिकेशन एंड फाउंडेशन (पंजी.) के संयुक्त तत्वावधान में रैगर कला, साहित्य एवं संस्कृति समागम-2026 का आयोजन आगामी 20 सितंबर 2026, रविवार को डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, जयपुर में किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से अनेक साहित्यकार, कवि, कलाकार, बुद्धिजीवी, युवा एवं सामाजिक बंधु सहभागिता करेंगे। इसी क्रम में सैनिक कवि एवं साहित्यकार गणपत लाल उदय भी समागम में शिरकत करेंगे।

परिषद के अध्यक्ष श्री रामनिवास रैगर ने बताया कि रैगर कला, साहित्य एवं संस्कृति समागम-2026 अपने आप में एक अद्वितीय एवं ऐतिहासिक पहल है। यह आयोजन रैगर समाज की समृद्ध कला, साहित्य, संस्कृति एवं गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने, उसे व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि समागम के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करने तथा साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

परिषद के महासचिव डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर रैगर समाज की अमूल्य सांस्कृतिक थाती ‘ग्रंथ’ का विमोचन किया जाएगा। साथ ही रैगर समाज के प्रतिभाशाली साहित्यकारों एवं विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपए तथा छः पुरस्कार 5,100 रुपए की नगद राशि एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में ‘समाज के विकास में साहित्य की भूमिका’ विषय पर विभिन्न विद्वानों, साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों के विशेष व्याख्यान तथा चर्चा-परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी।

समागम में देशभर से रैगर समाज के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार, कवि, बुद्धिजीवी, युवा एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय गणपत लाल उदय की सहभागिता भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।

सैनिक कवि — गणपत लाल उदय
सेवारत- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (भारत सरकार)
नई दिल्ली
[email protected]

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!