अजमेर–उदयपुर खंड पर चला विशेष टिकट जांच अभियान

288 बिना टिकट/अनियमित यात्रियों से वसूला ₹1.98 लाख से अधिक जुर्माना

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के निर्देशन में अजमेर–उदयपुर–अजमेर रेल खंड पर व्यापक स्तर पर ‘फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग’ अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान का संचालन मंडल वाणिज्य टिकट निरीक्षक श्री के. के. मौर्य एवं 22 वाणिज्य व टिकट जांच कर्मियों की टीम द्वारा किया गया। टीम ने खंड से गुजरने वाली ट्रेनों तथा संबंधित स्टेशनों पर सघन जांच की।
बिना टिकट यात्रा के अंतर्गत 259 यात्री पकड़े गए, जिनसे ₹50,995 किराया तथा ₹1,29,500 अतिरिक्त प्रभार (पेनल्टी) सहित कुल ₹1,80,495 वसूले गए।
बिना उचित श्रेणी के टिकट पर यात्रा करने के 26 प्रकरण दर्ज कर ₹5,170 किराया एवं ₹13,000 पेनल्टी सहित कुल ₹18,170 वसूल किए गए।बिना बुक कराये सामान ले जाने से संबंधित 3 मामलों में ₹200 जुर्माना वसूला गया। इस पूरे अभियान के दौरान कुल 288 मामले दर्ज किए गए तथा यात्रियों से जुर्माने व किराये के रूप में कुल ₹1,98,865 का राजस्व वसूल किया गया।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव उचित एवं वैध रेल टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा अपने सामान की विधिवत बुकिंग करवाएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा एवं वैधानिक कार्रवाई से बचा जा सके।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!