अजमेर 22 सितंबर। हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित अजमेर जिला स्कूल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 160 छात्र छात्राओं ने अपनी सटीक निशानेबाजी से पदकों पर निशाना लगाया। आयोजन समिति के सचिव हिम्मत सिंह राठौर के अनुसार तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 17 एवं 19 आयु वर्ग मुकाबले में भाग लेते हुए पदक जीते
SGFI संगठन तत्वावधान में कोटडा की सेंट्रल एकेडमी स्कूल के साथ-साथ करणी स्पोर्ट्स शूंटिंग लोहगढ़ रोड के तकनीकी अधिकारी आमिर खान रितु चौहान मोनिका गहलोत लता सांखला शमीम बानो रेखा भाटी मनोज शर्मा शायर सिंह यादव प्रियांशु तंवर धर्मवीर प्रजापत लोकेश गहलोत एवं कार्तिक ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायकों की भूमिका निभाई।
श्री राठौर के अनुसार 17 एवं 19 आयु वर्ग में पिस्टल में राइफल स्पर्धा में दिव्यांश भड़ाना, युवराज सिंह जादौन, भूमिक चौधरी, आदित्य पाठक श्याना चंडक, वैभव राजोरिया भव्या चौधरी यथार्थ टांक, रित्विक मेघवंशी लक्षिता कंवर मानवी चौहान रितिक चौहान ने अचूक निशाने लगाए।