1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शांतिपुरा में वार्षिक कलशाभिषेक समारोह संपन्न

*पार्श्वनाथ भक्ति की स्वर लहरियों से झूम उठा शांतिपुरा, भजन संध्या में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु*
1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शांतिपुरा, आनंदनगर में श्री दिगंबर जैन संगीत मंडल के तत्वावधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
मंदिर प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि भजन संध्या में भक्तों ने भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया।
भजन संध्या भजन गायक विमल गंगवाल के संयोजन में संपन्न हुई, जिसमें संजय पहाड़िया, सुशील दोसी, वीरेंद्र जैन एवं सुनील गंगवाल द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई – 1. जिंदगी में उसके बदलाव हो गया, जिसको पार्श्वनाथ से लगाव हो गया, 2. दुख हर सुख दातार तू ही है पारस प्यारा रे, 3. प्रभु दर्शन कर जीवन की भीड़ भगी मेरे करमन की, 4. आ गया शरण तिहारी बाबा तेरे चरणों की, 5. भव भव फेरी से, 6. मन कहे रमजा रे रमजा भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना, 7. महाराजा स्वामी आदि मधुर भजनों से उपस्थित समाजजन मंत्रमुग्ध हो गए।
इस दौरान महिला मंडल द्वारा भक्ति नृत्य भी किया गया।
इस अवसर पर निर्मल गंगवाल, सुबोध चंद पाटनी, मनीष अजमेरा, सुनील गंगवाल,मनोज ठोलिया, राजकुमार बज,अनिल गंगवाल, पदम चंद सेठी,धर्मचंद पाटनी,दिनेश गंगवाल,सुभाष बड़जात्या,अशोक लुहाड़िया, सज्जन कुमार बाकलीवाल विवेक जैन(बीर वाले), अरुण ठोलिया राजकुमार जैन, अमित गदिया, संजय कुमार जैन, नरेंद्र कटारिया,राजेश ठोलिया,राजीव पाटनी,सुशील गंगवाल,विजय पांड्या,देवर्ष गंगवाल आदि ने पूरे संगीत मंडल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता कमल गंगवाल ने किया एवं आभार सूर्यकांता सेठी ने व्यक्त किया।
*1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शांतिपुरा में वार्षिक कलशाभिषेक समारोह संपन्न*
1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शांतिपुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक कलशाभिषेक समारोह बड़े ही भक्ति भाव के साथ सानंद संपन्न हुआ।
मंदिर प्रवक्ता कमल गंगवाल व्यवस्थापक निर्मल कुमार गंगवाल ने बताया सर्वप्रथम श्रीजी भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान कर नित्य-नियम पूजा की गई। तत्पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक विमल गंगवाल के निर्देशन में भक्तों द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें सभी भक्तजन भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन हो गए और जय-जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान हो गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर आर. के. बोहरा एवं श्री पदमचंद सेठी ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
 कमल गंगवाल
9829007484

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!