*सतर्कता जागरूकता सप्ताह अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे विजिलेंस टीम की मंडल अधिकारियों के साथ बैठक

नुक्कड़ नाटक द्वारा सतर्कता का संदेश*
उत्तर पश्चिम रेलवे पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह दिनांक 26.10.2026 से 01.11.2026 तक मनाया जायेगा। इसी क्रम में दिंनाक 23.10.26 को सर्तकता विभाग, प्रधान कार्यालय जयपुर से मुख्य अतिथी एसडीजीएम एवं मुख्य सर्तकता अधिकारी श्री शिवेन्द्र मोहन एवं मुख्य सर्तकता अधिकारी/इंजी. श्री सत्यनारायण यादव, मुख्य सर्तकता अधिकारी/ईएण्डएस श्री अतुल कुमार सिंह, मुख्य सर्तकता अधिकारी/ईएण्डएस श्री अमित राणा एवं उप मुख्य सर्तकता अधिकारी/यातायात डॉ सीमा बिश्नोई, उप मुख्य सर्तकता अधिकारी/लेखा श्री अरविन्द कुमार, उप मुख्य सर्तकता अधिकारी/कार्मिक श्री सुरेन्द्र सिंह बारहठ एवं सर्तकता विभाग की टीम अजमेर पहुंची और मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा सहित शाखा अधिकारियों के साथ बैठक की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया की बैठक में मुख्य अतिथी एसडीजीएम एवं मुख्य सर्तकता अधिकारी श्री शिवेंद्र मोहन  ने वर्ष 2026 की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” के सम्बन्ध मे सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विभिन्न विभागों द्वारा सतर्कता संबंधी प्रस्तुतियाँ दी गई। कर्मचारियों एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करने का आह्वान किया गया।इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री विकास बूरा तथा सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे।
*भ्रष्टाचार विरोधी नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन*
इस अवसर पर  एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और आम नागरिकों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देना था।  इस नुक्कड़ नाटक की रचना और निर्देशन श्री अरविंद यादव द्वारा किया गया है। नाटक की कहानी में दिखाया गया कि किस प्रकार एक भ्रष्ट अधिकारी, उसका इंजीनियर और एक ठेकेदार आपस में मिलकर भ्रष्टाचार करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कार्यालय की एक बहादुर, निडर और ईमानदार महिला क्लर्क अपने जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य बखूबी निभाती है। वह उनके भ्रष्टाचार के खेल का पर्दाफाश कर देती है, जिसके परिणामस्वरूप अंत में सभी दोषियों को जेल हो जाती है। इस प्रस्तुति ने वहाँ मौजूद सभी दर्शकों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
मंडल के विभिन्न विभागों के निम्नलिखित कर्मचारियों ने अपने शानदार अभिनय से इस नुक्कड़ नाटक को सफल बनाया जिनमें अरविंद यादव, गोरधन रोहिल्ला, नेहा गुर्जर, प्रेमलता,कुसुमलता, रवि पनियार, अंकिता कपूर शामिल थे।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!