26 नवंबर को सविधान दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह

अजमेर। हिन्द सेवा दल, फुले भीम राष्ट्रीय एकता परिषद एवं लक्ष्य मानवता सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सूचना केंद्र सभागार, अजमेर में दोपहर 3 बजे से राष्ट्रीय फुले भीम सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का संदेश दिया जाएगा। साथ ही समाज एवं राष्ट्रहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक योगदान को याद करते हुए संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
आयोजक: हिन्द सेवा दल एवं लक्ष्य मानवता सेवा संस्थान
अध्यक्ष: आर.के. महावर
संपर्क: 9887750940

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!