*अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष निर्वाचित*
अजमेर 25 अक्टुबर ( ) श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर की आमसभा (साधारण सभा की बैठक) व द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को नंदिनी पैलेस, पुष्कर रोड़ अजमेर में आयोजित किये गये l संस्था चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए l
श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव अजय अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की आमसभा (साधारण सभा की बैठक) संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में 25 अक्टुबर रविवार को दोपहर 2:00 बजे से नंदनी पैलेस, पुष्कर रोड़ अजमेर में आयोजित की गयी, बैठक का शुभारंभ संस्था संरक्षक चेतनराज सर्राफ, सह सरंक्षक ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव अजय अग्रवाल, दीपचंद श्रीया, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, जगदीश चंद ऐरन, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, अशोक गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मित्तल, उपाध्यक्ष अशोक गोयल आदि पदाधिकारियों द्वारा श्री अग्रसेन भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया गया, इसके बाद महासचिव द्वारा गत आमसभा 4 जनवरी का कार्यवाही विवरण का पठन किया जिसकी उपस्थित सदस्यों ने पुष्टि की, महासचिव ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर गत 2 वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, इसके बाद संस्था का वर्ष 2025 – 26 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में उनके 2 वर्ष के कार्यकाल में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान प्रदान करने के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों, सेक्टर प्रभारियों व अन्य सक्रिय सदस्यों का आभार प्रकट किया l राज्य सरकार द्वारा संस्था को आवंटित 1496 वर्ग गज जमीन के मामले में जानकारी देते हुए शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस जमीन आवंटन के फैसले को वर्तमान राज्य सरकार ने निरस्त कर दिया था जिसके खिलाफ संस्था द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया है तथा वर्तमान में यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है l संस्था सदस्यों ने गत 2 वर्षों में हुए संस्था के कार्यक्रमों व गतिविधियों के लिए वर्तमान कार्यकारिणी की प्रशंसा करते हुए स्वागत किया l इसके पश्चात अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने वर्तमान कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा करते हुए संस्था की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मनोनीत किये गये निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल व जगदीश चंद ऐरन को चुनाव कराने के लिए आमन्त्रित किया l इस अवसर पर संस्था सदस्य विनोद डीडवानिया के पार्षद निर्वाचित होने पर संस्था की और से संरक्षक चेतनराज सर्राफ ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल व जगदीश चंद ऐरन ने चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष तीन पदों के लिए चुनाव कराए जायेंगे, निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के अनुसार 24 अक्टुबर शनिवार को नंदनी पैलेस, पुष्कर रोड़, अजमेर में नामांकन पत्र जमा किये गये जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन अजय अग्रवाल, महेंद्र जैन मित्तल व राजेंद्र प्रसाद मित्तल, महासचिव पद के लिए 2 नामांकन राजेंद्र अग्रवाल व सतीश कुमार गोयल तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए चेतन प्रकाश मित्तल, प्रमोद कुमार बंसल व विभोर गर्ग के 3 नामांकन जमा हुए, नामांकन पत्रों की जाँच की गयी तथा कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार विभोर गर्ग का नामांकन तकनीकी कारणों से निरस्त हो गया l संस्था की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव कराए जायेंगे तथा चुनाव के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किये जायेंगे l
निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल व जगदीश चंद एरन ने बताया कि संस्था कि चुनाव प्रक्रिया में कुल 207 सदस्यों ने मतदान किया जिसमें अध्यक्ष पद पर अजय अग्रवाल निर्वाचित हुए उन्हें 115 मत प्राप्त हुए तथा को राजेंद्र प्रसाद मित्तल को 78 मत प्राप्त हुए, वहीं अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार महेंद्र जैन मित्तल ने चुनाव मैदान से हटने की घोषणा कर दी थी फिर भी उन्हें 4 मत प्राप्त हुए, 10 मत निरस्त किये गये l इसी प्रकार महासचिव पद के लिए राजेंद्र अग्रवाल निर्वाचित हुए उन्हें 121 मत प्राप्त हुए तथा सतीश कुमार गोयल को 73 मत प्राप्त हुए, 13 मत निरस्त किये गये l कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार बंसल निर्वाचित घोषित किये गये उन्हें 145 मत प्राप्त हुए तथा चेतन प्रकाश मित्तल को 44 मत प्राप्त हुए, 18 मत निरस्त किये गये l
तीनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महासचिव राजेंद्र अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंसल को संस्था सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संस्था चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल व जगदीश चंद ऐरन तथा संस्था सह संरक्षक ओमप्रकाश गर्ग, निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव अजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मित्तल, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, सहसचिव प्रवीण अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव राजेंद्र अग्रवाल व कार्यसमिति के अन्य सदस्यों का स्वागत किया l इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद मित्तल, सतीश कुमार गोयल व चेतन प्रकाश मित्तल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l
आमसभा व चुनाव प्रक्रिया में अशोक पंसारी, डॉ विष्णु चौधरी, मनमोहन गोयल चांवल वाले, दीपचंद श्रीया, चाँदकरण अग्रवाल, प्रदीप बंसल, शिव शंकर बाड़मेरी, सत्यनारायण पालडीवाला, विमल गर्ग, प्रमोद डी डवानिया, शिवशंकर अग्रवाल, एस एन मोदी, रविंद्र गोयल, रमा शंकर अग्रवाल, नितेश बिंदल, अनिल कुमार गोयल, अजय कुमार गर्ग, अनुपम गोयल, अरविंद गर्ग, संदीप बंसल, अशोक गर्ग, प्रवीण बंसल, योगेश अग्रवाल, बालकिशन मित्तल, नंद किशोर गर्ग, संजय अग्रवाल व अनिल कुमार मित्तलसहित अनेक प्रमुख समाज बंधु उपस्थित थे l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर
9414280962,7791884488