अजमेर 30 अक्टुबर ( ) अग्रवाल समाज, अजमेर की आम सभा एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह तथा प्रतिभा सम्मान समारोह 31 अक्टूबर शनिवार को जनकपुरी गंज, अजमेर में आयोजित किया जाएगा।
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल एवं महासचिव सतीश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4:30 बजे संस्था अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा (साधारण सभा की बैठक) से होगी, जिसमें श्री अग्रसेन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण, गत कार्यवाही का पठन एवं वर्ष 2025-26 का आय-व्यय प्रस्तुत किया जाएगा ।
सायं 6:00 बजे सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम के तहत हाऊजी, गेम, प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. कृष्णगोपाल गोयल एवं विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज अजमेर कार्यकारिणी के संरक्षक श्री कमल किशोर गर्ग रहेंगे।
सायं 6:30 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष सिविल सर्विस, सी.ए., सी.एस., आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल में चयनित, बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले तथा राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
सायं 7:00 बजे समाज बंधुओं व मातृ शक्ति के सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
प्रवीण अग्रवाल
अध्यक्ष
9530254798/