अजमेर 1 नवंबर ( ) अग्रवाल समाज, अजमेर की आमसभा (साधारण सभा की बैठक) एवं दीपावली स्नेह मिलन तथा प्रतिभा सम्मान जनकपुरी गंज, अजमेर में आयोजित किया गया ।
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल एवं महासचिव सतीश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सायं 5:00 बजे संस्था अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा (साधारण सभा की बैठक) से हुई, जिसमें संस्था मुख्य संरक्षक अशोक पंसारी, संरक्षक कमल किशोर गर्ग, अशोक गोयल, गिरधर गोपाल गोयल, जंवरीलाल बंसल, विनय गुप्ता, श्रीमती छाया गर्ग व सुबोध कुमार गर्ग, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महासचिव सतीश बंसल आदि पदाधिकारियों ने श्री अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलन कर किया l इसके बाद महासचिव सतीश बंसल ने गत आमसभा का कार्यवाही विवरण का पठन किया जिसकी सभी ने पुष्टि की, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसका सभी ने अनुमोदन किया ।
अग्रवाल समाज अजमेर के पूर्व अध्यक्ष व धार्मिक यात्रा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने अग्रवाल समाज अजमेर की और से 14 दिसम्बर से 23 दिसबर तक आयोजित होने वाली 10 दिवसीय धार्मिक एवं दर्शनीय स्थानों की यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान, गया, बौद्ध गया, जगन्नाथपुरी, गंगासागर, कोलकता आदि स्थानों की ट्रैन व बस द्वारा यात्रा की जायेगी, इस यात्रा में 108 समाज बंधु व मातृशक्ति शामिल होंगे l अग्रवाल ने 10 मार्च को अग्रवाल समाज अजमेर की और से आयोजित किये जाने वाले सामूहिक विवाह समारोह के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि कम से कम 5 जोड़े या इससे अधिक जोड़े होने पर यह कार्यक्रम किया जायेगा l
अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने संस्था की 1 वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था द्वारा नियमित कार्यक्रमो के साथ ही संस्था की शिक्षा, चिकित्सा एवं सहायता समिति के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्य भी किये जा रहे हैं l उन्होंने इन सभी कार्यक्रमो में सहयोग करने वाले समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया l
इसके बाद प्रसिद्ध समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. कृष्णगोपाल गोयल के मुख्य आतिथ्य एवं अग्रवाल समाज अजमेर एवं पेंशनर समाज के संरक्षक कमल किशोर गर्ग के विशिष्ट आतिथ्य में सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम तथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने श्री अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तत्पश्चात संस्था की और से दोनों अतिथियों का माल्यार्पण कर, शॉल औढाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया l
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए समाज की प्रतिभाओं को माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया सम्मानित होने वालों में चिराग अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल, प्रणवी गोयल, अदिति अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल, गर्विता गोयल, दक्षिता गर्ग, एकांशा गोयल, रिया अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संस्कार गर्ग, गौरव गर्ग, शिवेश सिंघल, मोक्ष मित्तल, कृष्णा मित्तल व आधार मंगल शामिल थे l
कार्यक्रम में अजमेर की विभिन्न अग्रवाल संस्थाओं एवं धड़ों के अध्यक्ष व सचिव को भी आमन्त्रित किया गया था जिनमें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला शाखा अजमेर के जिलाध्यक्ष डॉ विष्णु चौधरी, महामंत्री अनिल बाड़मेरी, अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़े के अध्यक्ष संजय कंदोई, अग्रवाल पंचायत गंज धड़े के सचिव प्रदीप बंसल, श्री अग्रवाल सेवा संस्था के अध्यक्ष अजयपाल चौधरी, सचिव संदीप बंसल, श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महासचिव राजेंद्र अग्रवाल व कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंसल, पूर्व पार्षद सुरेश गोयल, अग्रदूत संस्था के अनिल कुमार मित्तल, अग्रवंशज संस्थान के महामंत्री राजेंद्र मंगल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला शाखा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणु मित्तल, महामन्त्री श्रीमती अंशु बंसल व श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l
आमसभा, दीपावली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में अग्रवाल समाज अजमेर के मुख्य संरक्षक अशोक पंसारी, संरक्षक कमल किशोर गर्ग, अशोक गोयल, गिरधर गोपाल गोयल, जंवरीलाल बंसल, विनय गुप्ता, श्रीमती छाया गर्ग व सुबोध कुमार गर्ग, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, महासचिव सतीश बंसल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, संगठन सचिव राजेंद्र अग्रवाल, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती संतोष बंसल, महासचिव श्रीमती सुषमा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र बंसल, प्रदीप बंसल, श्रीमती अनीता बंसल, अनिल कुमार मित्तल, अनिल बाड़मेरी, ओमप्रकाश गर्ग, योगेश अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल,शिवशंकर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, श्रीमती नीलम अग्रवाल, रमा शंकर अग्रवाल, रविंद्र गोयल, अनुपम गोयल सहित अनेक प्रमुख समाजबंधु व मातृ शक्ति उपस्थित थे l
आमसभा का संचालन महासचिव सतीश बंसल ने किया तथा दीपावली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने किया l
कार्यक्रम के अंत में समाज बंधुओं व मातृशक्ति के सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
प्रवीण अग्रवाल
अध्यक्ष
9530254798