श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी की मीटिंग संपन्न 5

5 दिसंबर को संस्था स्थापना की 50वी वर्षगांठ पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करने का लिया निर्णय

अजमेर 14 नवंबर / श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संस्था संरक्षक राजेंद्र प्रसाद मित्तल व ऑडिटर डॉ कृष्ण गोपाल गोयल के सौजन्य से बजरंग गढ़ चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श कर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये l

संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ स्तुति प्रार्थना के साथ हुआ इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने गत कार्यकारिणी बैठक का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l

बैठक में 5 दिसंबर शनिवार को संस्था की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संस्था की स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया, बैठक में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस दिन प्रातः 10:30 बजे से सांय 5:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें मुख्य रूप से संस्था की आमसभा, गीत, संगीत, भजन, खेलकूद, मनोरंजन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे l खेलकूद व मनोरंजन कार्यक्रम के लिए अनिल कुमार अग्रवाल, जगदीश चंद ऐरन व राजेंद्र अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है l

शैलेंद्र अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि संस्था की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में एक स्मारिका का प्रकाशन भी कराया जा रहा है जिसका संपादन सुबोध कुमार गर्ग, कमल किशोर गर्ग व राजेंद्र अग्रवाल कर रहे हैं इस स्मारिका का विमोचन भी 5 दिसंबर को कराया जायेगा l इस दिन एक विशेष सेवा कार्य भी किया जायेगा l कार्यक्रम में संस्था सदस्यों के परिजन भी शामिल हो सकेंगे l

बैठक में संस्था संरक्षक राजेंद्र प्रसाद मित्तल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी व कमल किशोर गर्ग, ऑडिटर डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार गर्ग, कमल किशोर गर्ग, जगदीश चंद ऐरन, राजेंद्र अग्रवाल व देवेंद्र कश्यप ने अपने विचार व्यक्त किये तथा सुझाव दिये l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद

अध्यक्ष

9414280962,7891884488

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!