आयुषी दवे ‘साहित्य सम्मान’ से अलंकृत

पुष्कर। अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा पुष्कर में आयोजित अखिल भारतीय स्तर के भव्य सम्मान समारोह में आयुषी दवे, सुपुत्री दिनेश दवे को ‘साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान अतिथियों ने आयुषी दवे को उनके साहित्यिक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, राजस्थान लोक सेवा आयोग की संयुक्त सचिव एवं सहायक कलेक्टर व कार्यपालक मजिस्ट्रेट ऋषिबाला श्रीमाली, अखिल भारतीय श्रीमाली समाज के अध्यक्ष महेंद्र बोहरा, भूतपूर्व अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे, सत्यनारायण श्रीमाली और सोजत अध्यक्ष भूपेन्द्र श्रीमाली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने आयुषी दवे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!