3 दिवसीय स्वामी ईश्वर मनोहर मंगल महोत्सव प्रारम्भ

स्वामी ईश्वर मनोहर मंगल महोत्सव का 3 दिवसीय आयोजन ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजय नगर में शुक्रवार को धूमधाम से शुरू हुआ। स्वामी ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में शुक्रवार को गणपति पूजन और मंडल स्थापना के साथ धर्म ध्वजा मंदिर के शीर्ष पर फहराई गयी। इसके बाद सफेद और केसरिया गुब्बारों को आसमान में छोडा गया। पंडित संतोष कुमार शास्त्री के सानिध्य में पूजा प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न हुए इसके बाद यज्ञ हुआ और अखंड पाठसाहिब का शुभांरभ हुआ। इस अवसर पर हरिशेवा धाम भीलवाडा के महन्त स्वामी हंसराम उदासीन, आश्रम के महन्त स्वामी स्वरूपदास सहित बडी संख्या में श्रद्वालूओ और संत महात्माओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। स्वामी हसंराम साहिब ने बताया कि 26 जनवरी को विशाल शोभायात्रा और शाम 4 बजे से दाहरसेन स्मारक पर श्रीचन्द्र भगवान की मुर्ति के सामने अखण्ड धुणी प्रज्वलित की जायेगी। 27 जनवरी को बाबा मनोहरदास की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा और समाधि स्थापना, सत्संग प्रवचन के साथ उत्सव की पुर्णआहुती होगी।

error: Content is protected !!